Begusarai

Mar 11 2024, 17:00

जीजा को पत्नी के साथ देखा,साले ने मारी गोली, हुई मौत

बेगूसराय में साली की शादी में शामिल होने आए जीजा की साले ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आज शादी होनी है। रविवार को मटकोर का कार्यक्रम चल रहा था। जितेंद्र (जीजा) शादी में शामिल होने के लिए पत्नी के साथ नहीं, बल्कि साले सोनू की पत्नी के साथ दिल्ली से आया था।

रात में जब सब लोग मटकोर में गए थे तो जितेंद्र अपनी सरहज (साले की पत्नी) के साथ घर में था। सोनू ने दोनों को मटकोर में नहीं देखा, इसके बाद उन्हें खोजते हुए घर पहुंचा, जहां दोनों को आपत्तिजनक हालत में साथ देखा। उसने जीजा को गोली मार दी। घटना बखरी थाना क्षेत्र के छोटी मौजी गांव की है।

मृतक चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा निवासी नंदकिशोर चौधरी का बेटा जितेंद्र कुमार रोशन (30) है। वो परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। जितेंद्र दिल्ली में एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था।

कुछ लोग ये भी बता रहे हैं कि शादी समारोह से पहले हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से जीजा की मौत हुई है। मटकोर के दौरान साला हर्ष फायरिंग कर रहा था। इतने में जीजा ने कहा कि पहले हम फायरिंग करेंगे। पहले हम..पहले हम में गोली चल गई और जीजा को लगी। गोली लगने के बाद उसे बखरी के अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जितेंद्र कुमार रोशन अपनी चचेरी साली (संजय कुमार चौधरी की बेटी) की शादी में शामिल होने के लिए 9 मार्च को अकेला ही दिल्ली से ससुराल पहुंचा था। कल रात मटकोर के लिए सभी लोग जा रहे थे, इसी दौरान उसके गले में गोली लग गई। इसी दौरान किसी ने बखरी थाना को सूचना दे दी।

इस संबंध में मृतक के भाई गौरव ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे हमें फोन पर सूचना मिली। इसके बाद हमने डायल-112 और बखरी थाना को सूचना दिया। लेकिन तब तक पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज चुकी थी।

फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के ससुर मनोज चौधरी, पत्नी और तीनों बच्चे दिल्ली में रहते हैं। उन्हें भी घटना की सूचना दी गई है। घटना के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल ससुराल के सभी लोग फरार हैं।

थानाध्यक्ष विकास कुमार राय मौके पर पहुंचे और बोरे से ढंके शव को बरामद कर सदर अस्पताल लाए। थानाध्यक्ष का कहना है कि हर्ष फायरिंग सहित अन्य पहलु पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Mar 10 2024, 19:16

बेगूसराय में गिरिराज सिंह का विरोध, दिखाए काले झंडे मुर्दाबाद के नारे भी लगे

बेगूसराय : जिले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लोगों ने काला झंडा दिखाया। इस दौरान मुर्दाबाद के नारे भी लगे। विरोध कर रहे लोगों के हाथों में काले झंडा के साथ बीजेपी का झंडा भी था। विरोध की वजह से गिरिराज सिंह का काफिला कुछ देर तक रुका रहा।

सुरक्षाबलों ने आक्रोशित लोगों को साइड किया। इसके बाद गिरिराज का काफिला आगे निकला। मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के समीप NH- 28 का है, जहां भाजपा का झंडा लेकर दर्जनों की संख्या में लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

वहीं इस मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विरोध जितना करना है करो, लेकिन नरेंद्र मोदी का विरोध कर देश का नुकसान नहीं करो। राजनीति में विरोध होता रहता है।

इधर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी ने कहा कि विरोध करने वाले CPI समर्थित कुछ असामाजिक तत्व थे।

दरअसल, गिरिराज सिंह बरौनी डेयरी में शिलान्यास कार्यक्रम के बाद बछवाड़ा में उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान रानी गांव के समीप NH-28 के किनारे खड़े लोगों ने काला झंडा दिखाया है।

लोगों ने गिरिराज सिंह मुर्दाबाद और गिरिराज सिंह वापस जाओ के नारे भी लगाए। 

काला झंडा दिखा रहे विनोद राय ने कहा कि बेगूसराय में लगाए गए पेप्सी प्लांट में जिले के एक भी आदमी को काम नहीं मिला। काम सिर्फ उसी को मिला है, जिसने गिरिराज सिंह को पांच-पांच लाख रुपए दिया।

इस मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ता सड़क किनारे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के स्वागत में खड़े थे। इसी दौरान CPI समर्थित कुछ असामाजिक तत्व आ गए। उन्होंने ही काला झंडा दिखाया है। प्रशासन को सूचना दी गई है। 

इस मामले में तेघड़ा DSP डॉ. रविन्द्र मोहन प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली है, मामला नियंत्रण में है। उनकी ही पार्टी के असंतुष्ट समर्थकों द्वारा काला झंडा दिखाने की सूचना मिली है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Mar 09 2024, 19:10

शादी में हर्ष फायरिंग...एक युवक घायल दरवाजे पर लगी थी बारात, डांस के दौरान चली गोली; खुशी के माहौल में छाया सन्नाटा

बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र में बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक साफापुर निवासी सुबोध यादव के बेटे राकेश कुमार यादव (22 वर्ष) को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मटिहानी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लिखित आवेदन दिए जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि साफापुर निवासी उपेंद्र यादव के बेटा लालू कुमार की शादी मनियप्पा में बबलू यादव की बेटी से होनी थी। बारात दरवाजा पर आने के बाद सभी युवक शमियाना के बाहर डांस कर रहे थे। इसी दौरान शंकर यादव के बेटे ने हर्ष गोली चलाई। जिसमें एक गोली राकेश के बांह में लग गया।

गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई तथा डांस कर युवकों ने गोली चलाने वाले की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद परिजनों द्वारा गोली से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां, इलाज चल रहा है तथा स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल परिजन इस संबंध में कुछ नहीं बता रहे हैं।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Mar 09 2024, 19:09

बारात से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, दोस्त की शादी में गया था बरौनी, बहन के घर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बेगूसराय में बारात से लौट के दौरान एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है।

मृतक युवक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट इब्राहिमपुर टोला वार्ड नंबर 31 के रहने वाले सुधीर सिंह का बेटा प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि अपने दोस्त के शादी में शामिल होने के लिए बरौनी गया था। शादी में शामिल होने के बाद अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर पपरौर अपने बहन के यहां लौट रहा था। तभी जीरो माइल के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से जबरदस्त मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर ही प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।

वही, इस घटना की सूचना जीरोमाइल थाना पुलिस को लगी मौके पर जीरोमाइल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में जीरो माइल थाना प्रभारी ने बताया है कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रिंस कुमार मुजफ्फरपुर में हाइड्रा गाड़ी का ड्राइवर था। शुक्रवार के दिन ही मुजफ्फरपुर से अपने घर आया था।और दोस्त के शादी में शामिल होने के लिए बरौनी गया था।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Mar 09 2024, 19:07

बेगूसराय में आंग का तांडव:एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख; करीब 20 लाख का हुआ नुकसान, पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल

बेगूसराय में एक दर्जन से अधिक घरों में आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला चौक स्थित मुसहरी टोला की है।

ग्रामीणों ने बताया कि खाना बनाते समय गैस लीकेज की वजह से पहले एक घर में आग लगी। देखते ही देखते कई घरों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें काफी तेज थी, किसी को कुछ समझ में नहीं आया। सारा सामान जलकर राख हो गया। कुछ भी नहीं बचा। घर से भागकर लोगों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।

मामले की सूचना में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी मिलते ही वीरपुर सीओ भाई वीरेंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाएगी।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Mar 08 2024, 18:45

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा था इलाज

बेगूसराय : जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका राम प्यारी देवी समस्तीपुर जिले की रहने वाली थी।

परिजनों ने बताया है कि राम प्यारी देवी 4 फरवरी को झमटिया घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गई थी, लेकिन घर लौट कर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। 6 फरवरी को पुलिस से सूचना मिली की सड़क हादसे में राम प्यारी देवी घायल हो गईं हैं। बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी मिलते ही हमलोग अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव के पास हुई थी।

फिलहाल बछवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Mar 08 2024, 18:44

बेगूसराय में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, ससुराल पक्ष ने मां, चाचा और बहन पर हत्या का लगाया आरोप

बेगूसराय : जिले में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने मृतक की मां, चाचा और बहन पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर सुंदरबन चौक के पास की है। मृतक की पहचान ताराकांत पाठक के पुत्र मनीष कुमार पाठक के तौर पर हुई है।

मनीष के फुफेरा साला रौशन कुमार रमण ने बताया है घरवालों ने ही गला दबाकर उनके बहनोई को मार डाला। हत्या के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए थे। जानकारी मिलने के बाद हमलोग मौके पर पहुंचे तो शव छोड़कर सभी भाग गए।

उन्होंने आगे बताया कि 1 साल पहले ही मेरी फुफेरी बहन के साथ मनीष कुमार पाठक की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही बहनोई को ससुराल नहीं आने दिया जाता था। बहन को छोड़ देने की जिद कर रहे थे। एक महीना पहले बच्चे का जन्म हुआ था। जब उसकी बहन अपनी मायके आई तो, बहनोई को उनके घरवालों ने नहीं आने दिया। जान से मारने की धमकी दे रहे थे। हो सकता है ससुराल जाने की बात पर ही उनलोगों ने गला दबाकर मार डाला। गले पर निशान भी था।

इस संबंध में गढ़पुरा थाना प्रभारी ने बताया कि मालीपुर सुंदरबन चौक के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Mar 07 2024, 21:54

अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी बस:आधा दर्जन लोग घायल, बाल-बाल बचा दुकानदार, मौके से चालक फरार

बेगूसराय में बारात जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने दुकान से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था की दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस हादसे में बारात जा रहे हैं बस पर सवार 6 बाराती घायल हो गए, हालांकि घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं घायल लोग भी अपने-अपने घर वापस लौट गए।

घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर हरिचक पथ के जगदीशपुर चौक के समीप की है। बताया जा रहा है कि बीती रात एक बस बारात में जा रही थी कि उसी वक्त बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बने चाय-नाश्ते की दुकान से जा टकराई। दुकान में सो रहा दुकानदार बाल-बाल बच गया। पीड़ित दुकानदार की पहचान जगदीशपुर निवासी अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद भी रात से अभी तक स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। इसके कारण दुकानदारों में काफी आक्रोश दिखा।

वहीं दुकानदारों का कहना है कि तकरीबन 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।फिलहाल लोगों के द्वारा क्षतिग्रस्त दुकान के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है। फिलहाल कई घंटे के बाद भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस संबंध में भगवानपुर थाना प्रभारी ने बताया है कि एक बस जो कि बलिया से बारात लेकर भगवानपुर जगदीशपुर जा रही थी, तभी बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि जानमाल की नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Mar 07 2024, 21:52

बेगूसराय:- बंद घर में चोरों ने उड़ाई लाखों की संपत्ति

बेगूसराय में चोरों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर वार्ड संख्या-40 की है। जहां लाखों की संपत्ति चोरी कर ली गई। सूचना के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घटना के संबंध में पीड़ित शैलेंद्र राय ने बताया कि उनका पैतृक निवास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा जिनेदपुर है। गांव में भाभी का निधन हो गया था। इसके कारण हम लोग पूरा परिवार बुधवार सुबह घर में ताला लगाकर गांव चले गए थे।

गुरुवार सुबह में मेरे सर्वोदय नगर स्थित आवास के बगल में रहने वाले पड़ोसी ने घर का ताला टूटा रहने की सूचना दी। उनके सूचना पर जब पहुंचे तो मेन गेट और एक कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर ट्रंक खुला था और सभी सामान अस्त-व्यस्त हालत में थे।

चोरों ने घर से एलजी कंपनी की एलइडी टीवी, इनवर्टर, बड़ी बैटरी, करीब 40 हजार कैश, 15 ग्राम से अधिक वजन के सोने के आभूषण, 15 साड़ी, कुर्ता पायजामा सहित अन्य सामान की चोरी कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ित ने बताया कि बाउंड्री के बगल में खुली गली है। संभावना है कि इसी से होकर कर चोर आए होंगे और वारदात को अंजाम दिया।

इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को करीब 10 बजे डायल-112 की टीम को चोरी की सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट

Begusarai

Mar 07 2024, 21:49

दबंगों ने दो भाइयों की जमकर की पिटाई:पीड़ित ने कहा- शराब के धंधे में शामिल होने से मना करने पर पीटा

बेगूसराय में दबंगों ने दो भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नया गांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक की है। पीड़ित की पहचान रामाशीष सिंह के पुत्र चंदन कुमार और दिलशन कुमार के तौर पर हुई है।

पीड़ित दिलशन कुमार ने बताया कि गांव के कुछ दबंग लोग शराब की तस्करी करते हैं। उसका भाई पेशे से चालक है। तस्कर उसके भाई को शराब लदी गाड़ी को झारखंड पहुंचाने के लिए दबाव बना रहे थे। उनलोगों के पास उसका पैसा भी बकाया है। कई बार मांगा लेकिन नहीं मिला। झारखंड जाने से मना करने पर लाठी-डंडे और पिस्तौल की बट से पिटाई कर दी। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, इस संबंध मे थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया की दोनों के बीच पैसे का विवाद है। इसी को लेकर मारपीट की घटना हुई है। जिसमें एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट